
रिपुदमन सिंह बैस
कांकेर, विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा है। कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मावलीपारा मतदान केंद्र में विशेष पिछड़ी जाति कमार मतदाता श्री दीनालाल मरकाम यहां से 170 किमी दूर पखांजूर से वोट करने पहुंचे थे। श्री मरकाम बीईओ कार्यालय पखांजूर में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं।उन्होंने कहा कि वोट करना हम सबका पहला अधिकार है और यह दूसरे कामों से सर्वोपरि है। इसी तरह पिछड़ी के श्री देवव्रत कमार भी भेजा, भानुप्रतापपुर से पहुंचे थे। शासकीय विद्यालय भेजा में भृत्य के पद पर सेवारत हैं।
