फागू यादव
विधानसभा आम निर्वाचन के तहत मंगलवार 7 नवंबर को कोंडागांव विधानसभा हेतु निर्वाचन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। वहीं आज सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम भेलवापदर स्थित मतदान केंद्र 139 पहुंचे जहां उन्होंने अपने मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी शंकरलाल नेताम भी उसी मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। सरगीपाल मतदान केंद्र में भाजपा के प्रत्याशी सुश्री लता उसेंडी ने भी सुबह अपने मतदान का उपयोग किया। आपको बता दे कोंडागांव विधानसभा से कुल 1 लाख 88 हजार 838 मतदाता अपने मत का उपयोग कर रहे है। जिसमे कई बुजुर्ग एवम दिव्यांग भी शामिल है। वहीं मिली जानकारी अनुसार सुबह 9 बजे तक कोंडागांव जिले के कुल 588 मतदान केंद्रों में 14% से अधिक का मतदान किया जा चुका है। वहीं दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।
