यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*कतार में लगकर कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने दिया वोट*
कांकेर, 07 नवम्बर 2023/ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, एसपी श्री दिव्यांग पटेल और जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने आदर्श मतदान केंद्र माहुरबंदपारा में वोट देकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने सेल्फी कॉर्नर और “हम साथ साथ हैं” फ़ोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई और सभी वोटर्स को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया।
