रायपुर / छत्तीसगढ़
रिपुदमन सिंह बैस
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों में आज 7 नवम्बर मतदान
होने है । 7 नवम्बर को मतदान वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा जिसमे प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
