जिले के तीन मतदान कार्मिकों पर गिरी निलंबन की गाज, कलेक्टर ने मद्यपान कर कार्य में उपस्थित 3 कार्मिकों को किया निलंबित

फागु यादव


विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत् मतदान कार्मिक के रूप में दायित्वों के निर्वहन हेतु मतदान केन्द्र हेतु रवानगी के दौरान सोमवार 6 नवंबर को प्रधान अध्यापक नारायण सिंह मंडावी, प्रधान पाठक देवेन्द्र कुमार नेताम एवं सहायक शिक्षक चरणनसिंह मरकाम मद्यपान कर उपस्थित थे। मिली जानकारी अनुसार उनका सामग्री वितरण स्थल में उपस्थित डॉक्टरों की टीम से मुलायजा कराया गया जिसमें उक्त कर्मचारियों के मद्यपान किये जाने की पुष्टि की गई। मतदान कार्मिकों की इस अनुशासनहीनता तथा निर्वाचन कार्य के प्रति उदासीनता दिखाये जाने के कारण कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 (1) (2) (3) के उलंघन के फलस्वरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम, 1966 की धारा 9 (1) (क) के अंतर्गत दण्डनीय पाते हुए निलंबन की कार्यवाही की है।

Express MPCG