फागु यादव
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के तहत कोंडागांव जिले में 20 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर सोमवार 6 नवंबर को शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें जिले के लगभग ढाई हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारीयों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया है। वही सामग्री वितरण केंद्र पर मतदान सामग्री की प्राप्ति को लेकर सुबह 6:00 बजे से मतदान दल कर्मियों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी भी सम्मिलित हुए। सभी अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने सभी को तत्परता पूर्वक अपने कार्यों को संचालित करने एवं मतदान सामग्रियों के वितरण का कार्य सतर्कता पूर्वक संपन्न करने के लिए हर प्रक्रिया को अच्छे से समझ कर संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने जानकारी देने में बताया कि जिले के दोनों विधानसभा में शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए काफी संख्या में पुलिस बल बुलाई गई है। जो मतदान कर्मियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। वहीं कलेक्टर दीपक सोनी महिला मतदान कर्मियों के साथ चर्चा करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। आपको बता दे जिले में कुल 588 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही केशकाल एवं कोंडागांव विधानसभा मिलाकर कुल 21 आदर्श संगवारी मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां निर्वाचन को लेकर मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
