
भरत भारद्वाज
फरसगांव – विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस फरसगांव पुलिस ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर 05 नवंबर रविवार को फरसगांव नगर मुख्य चौक चौरहो में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से नगरवासियों को शान्तिपूर्ण चुनाव को सम्पन्न करने अपील किया गया ।
पुलिस अनुविभाग्य अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा के द्वारा 07 नवम्बर को होने वाले चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कर चुनाव को संपन्न कराने नागवासियो से आग्रह किया गया । इस दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार वर्मा, उप निरीक्षक नरेश साहू सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे ।
