भरत भारद्वाज
फरसगाँव -भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी आज 05 नवम्बर रविवार को कोंडागांव जिले में दौरे के हेलीकाप्टर से केशकाल पहुची । जहा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद खुद स्कूटी चलाकर विशाल बाइक के माध्यम से हजारों लोगों के साथ रोड शो कर रही है । उनके साथ कई बाइको में हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं । यह रोड शो केशकल , बहिगांव होते हुए फरसगांव के जायेगी । बाइक रैली का जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है । अभी उनकी बाइक रैली बहीगांव पहुची हुई है ।फरसगांव पहुचने के बाद स्मृति ईरानी कोण्डागांव में एनसीसी मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे । इस बाइक रैली में केशकाल विधानसभा के प्रत्यासी नीलकंठ टेकाम के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ हैं ।
