जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग मतदाता जागरूकता मशाल रैली में हुए शामिल* *दलपत सागर में दीपोत्सव के माध्यम से मतदान के लिए संदेश दिया गया*


अभिषेक अवस्थी

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग मतदाता जागरूकता मशाल रैली में शामिल हुए। स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार की शाम मशाल रैली का शुभारंभ जगदलपुर के हाता ग्राउंड से किया गया जो संजय मार्केट, दंतेश्वरी मंदिर के पास से गुजरते हुए दलपत सागर के रानीघाट पहुँचा जहाँ दीप जलाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया।*
*रानीघाट में दीपों को सागर में प्रवाहित किया,आकाशीय दीप के गुब्बारे, हस्ताक्षर अभियान और मोबाईल के टॉर्च जलाकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया गया।*
*कलेक्टर ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम लगभग दो माह से लगातार चले इस कार्यक्रम का विधिवत समापन हो रहा है। कार्यक्रम के तहत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान को चलाया गया*

Express MPCG