तीन हजार से अधिक बाइक में हजारों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम ने निकाली विशाल बाइक रैली , देखते रह गए लोग

भरत भारद्वाज

फरसगांव :- विधानसभा चुनाव हेतु केशकाल विधानसभा के लिए कांग्रेस की ओर से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाए गए संतराम नेताम ने शनिवार को विशाल बाइक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान रावणभाठा मैदाब में संतराम नेताम एवं राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पश्चात इस बाइक रैली का आगाज हुआ। यह बाइक रैली केशकाल से निकल कर विश्रामपुरी चौक, गौरगांव, कोरगांव, विश्रामपुरी होते हुए संतराम नेताम के गृहग्राम पलना में आकर समाप्त हुई। जिसमें केशकाल, फरसगांव, बड़ेराजपुर एवं धनोरा क्षेत्र से लगभग 3,000 मोटरसाइकिल में 6,000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।