भरत भारद्वाज
फरसगांव – थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पीपरा ढोडगापारा में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हो रही थी उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्त तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा महोदय के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस ने 30 अक्टूबर की रात मुखबीर की सूचना पर ग्राम पीपरा ढोडगापारा जाकर एक व्यक्ति संजय मण्डावी पिता हेमलाल मण्डावी उम्र 32 वर्ष निवासी पीपरा ढोडगापारा को पकडा गया, जिसके कब्जे से 03 नग बियर कीमत 650 रूपये, 08 नग बेस्टो अंग्रेजी शराब कीमत 960 रूपये, 01 नग सी. जी. फायर अंग्रेजी शराब कीमत 500 रूपये कुल जुमला अंग्रेजी शराब 04 लीटर 140 एम.एल. कुल रकम 2120 रूपये मिला जिसे मुताबिक जप्तीपत्रक गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 101 / 2023 धारा 34 ( 1 ) . ख आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं।
संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरिक्षक नरेश साहू सहायक उप निरिक्षक किशोर प्रजापति, प्रधान आरक्षक सियाराम मरापी, म.प्र. आरक्षक जयश्री ध्रुव, आरक्षक किरण नेताम, नारायण शार्दूल, वित्तावरी पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।
