1 नवंबर से कोंडागांव जिले में होगी धान खरीदी महापर्व की शुरुआत, जिले को मिला 2,61,285 मेट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य, बनाए गए 67 धान उपार्जन केंद्र

फागु यादव

विपणन वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी जिसे लेकर कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में स्थापित समस्त उपार्जन केन्द्रों में औपचारिक तैयारीयां कर ली गई है। इस संबंध में एस के कनौजिया नोडल अधिकारी कोंडागांव ने 31 अक्टूबर को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस वर्ष 5,241 नए कृषक पंजीयन के साथ कुल जिले में कृषकों की संख्या अब 51,832 हो गई है। वहीं राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में 2,61,285 मेट्रिक टन धान खरीदी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया की सरकार की घोषणा के अनुसार इस वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। वहीं इनका समर्थन मूल्य धान कॉमन 2,183 तथा ग्रेड ए 2,203 रुपए निर्धारित की गई है। आपको बता दे जिले के किसानों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 नए खरीदी केंद्रों के साथ कुल 67 धान खरीदी केंद्र स्थापित करवाए है। मिली जानकारी अनुसार जिले में 31 जनवरी तक धान खरीदी का कार्य जारी रहेगा।

Express MPCG