नामांकन के आखिरी दिन रैली के माध्यम से उम्मीदवारों ने दिखाई ताकत* अंतिम दिन आज बालोद विधानसभा क्षेत्र में कुल 10, विधानसभा क्षेत्र डौण्डीलोहारा में 05 एवं विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही में 13 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र। 08 अभ्यर्थियों ने लिया नाम निर्देशन पत्र

विनोद जैनबालोद — नाम निर्देशन पत्र जमा प्रस्तुत करने के अंतिम दिन आज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 28 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 10, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 05 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 13 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आॅफिसरों के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसी तरह आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए 02, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा के लिए 01 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।
इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए अब तक कुल 20, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौण्डीलोहारा में अब तक कुल 13 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 61 गुण्डरदेही में अब तक 19 कुल अभ्यर्थियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है।

Express MPCG