मतदान कर्मी टीम भावना और आपसी समन्वय से मतदान कार्य को करवाएं सम्पन्न:- कलेक्टर विजय दयाराम के.* *मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण का दूसरा दिन* *डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर्मियों ने दिया वोट*

अभिषेक अवस्थी

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने कहा कि मतदान कर्मी टीम भावना और आपसी समन्वय से मतदान कार्य को सम्पन्न करवाएं। प्रशिक्षण के दौरान दल के सभी सदस्य साथ में बैठकर प्रशिक्षण के सभी जानकारी को समझें और ईव्हीएम मशीन के संचालन की गतिविधियों के बारे में अच्छे से ज्ञान प्राप्त करें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित निराकरण किया जा सके। कलेक्टर मंगलवार को विद्या ज्योति स्कूल में आयोजित मतदान कर्मियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन कर रहे थे।*

*निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट व आंशिक नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा केंद्र की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।*

Express MPCG