अभिषेक अवस्थी
*विधानसभा निर्वाचन के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र और आंशिक नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्य के लिए सलंग्न वाहनों का इस बार जीपीएस तकनीक का उपयोग कर सतत निगरानी रखी जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने परिवहन कार्यालय में स्थापित वाहनों के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में जीपीएस से वाहनों की स्थिति का निगरानी करने की तकनीक का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों के रूट में टेस्ट ड्राइव करवाकर जीपीएस ट्रेकिंग की कमीबेशी को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों में लगाई जा रही जीपीएस तकनीक के स्टॉल प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने जीपीएस के साथ यदि कोई छेड़छाड़ होने की स्थिति पर उस समस्या के निराकरण पर भी चर्चा किए।*
