फागु यादव
आपको बता दे 23वीं राज्यस्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता भिलाई में आयोजित की गई थी जिसमें आइटीबीपी जूडो कोचिंग कैंप कोंडागांव के 12 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमे 6 बालिकाएं भी शामिल थे। वहीं इन सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है। 30 अक्टूबर को मिली जानकारी अनुसार इन खिलाड़ियों में से 5 जूडो खिलाड़ियों ने गोल्ड, 3 खिलाड़ियों ने सिल्वर तथा 4 खिलाड़ियों ने ब्रांच मेडल हासिल कर कोंडागांव जिले का नाम रोशन किया है। आपको बता दे इन खिलाड़ियों में से ज्यादातर खिलाड़ी जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आते है। जिनको आइटीबीपी 41वीं वाहनी के मार्गदर्शन में कोच नारायण सोरेन एवम कोच उदय सिंह यादव के द्वारा लगातार बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपको बता दे गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी केरल राज्य के कोच्चि शहर में 15 से 18 दिसंबर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि को लेकर आइटीबीपी 41वीं वाहिनी सेनानी नरेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षक नारायण सोरेन व उदय सिंह यादव को केरल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।
