भरत भारद्वाज
फरसगांव :- छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराते-डो एसोसिएशन व जिला कराटे संघ कोण्डागांव के सयुंक्त तत्वाधान में स्थानीय गोंडवाना भवन फरसगांव में कराटे टेक्निकल सेमिनार तथा बेल्ट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया था । जिसमें जिले के कराटे खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के तहत जूडो/कराटे की टेक्निक का प्रशिक्षण लिया ।
सेंसेई सरजीत सिंह बख्शी अध्यक्ष, मुख्य प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ सोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में जिले के खिलाडिय़ों को पंच, किक, ब्लॉक, प्रतिद्वंदी को लॉक करते हुए प्रहार करने, काता, कुमिते के टेक्निक सिखाया गया । प्रशिक्षण उपरांत कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट भी लिया गया । जिसमें 50 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट प्राप्त किया ।
