फागु यादव
कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरी में रविवार 29 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी ने आम सभा का आयोजन किया जिसमे कांग्रेस के स्टार प्रचारक टीएस सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा की गई अब तक की घोषणाओं को जनता को बताया। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा की जाने वाली अन्य बड़ी घोषणाओं का जल्द एलान करने की बात कहीं है। साथ ही क्षेत्र की जनता से केशकाल विधानसभा प्रत्याशी संतराम नेताम को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। वहीं संतराम नेताम ने सभा को संबोधित करते हुए जनता से कहा की आपने मुझ पर दो बार भरोसा जताया है तीसरी बार भी मुझे आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दीजिए जिससे मैं आपके क्षेत्र के विकास को और आगे बढ़ा सकूं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा केशकाल के किसानों को कांग्रेस की घोषणा के तहत कर्ज माफी का पंजीयन फार्म भी दिया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन मौजूद रहे।
