कांग्रेस प्रत्याशी जायसवाल के लिए शुभ है आर अक्षर = = अब जतिन जायसवाल का तो नाटू… नाटू होना तय है =

अभिषेक अवस्थी

*जगदलपुर।* हाल के दिनों में साऊथ की फीचर फिल्म आई थी RRR। इस फिल्म और उसके गाने नाटू – नाटू ने खूब धूम मचाई थी। इस गाने ने तो विदेशों में भी भारत की धाक जमा दी थी। इस फिल्म के गाने को ऑस्कर अवार्ड मिला था। इन दिनों जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नए RRR और डबल J की धूम मची हुई है। यह ट्रिपल आर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डबल जे के लिए मंगलकारी साबित हो रहा है।

ये ट्रिपल आर और डबल जे फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे के किरदार नहीं हैं। ये तो सियासी दुनिया के सितारे हैं। आर यानि रेखचंद जैन, आर यानि राजीव शर्मा, आर यानि रवि और डबल जे यानि जतिन जायसवाल। ये वो सियासी शख्स हैं, जिनकी चौकड़ी ने पूरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में धूम मचा रखी है। ट्रिपल आर का साथ मिल जाए तो डबल जे का जलवा तो होना ही है। रेखचंद, राजीव और रवि का साथ मिल जाने से जतिन भी जलवा बिखेर रहे हैं, कांग्रेस के प्रति बढ़ते आकर्षण को देख गदगद जतिन जायसवाल नाटू.. नाटू कर रहे हैं। यह चौकड़ी पूरे दमखम के साथ चु

Express MPCG