कलेक्टर पहुँचे संवेदनशील क्षेत्र गुमलवाड़ा के मतदान केंद्र का निरीक्षण पर* *ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील* *विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के वनरेबल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

अभिषेक अवस्थी

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्र के गुमलवाड़ा के मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे थे। उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले निर्वाचन में गुमलवाड़ा में 84 प्रतिशत मतदान किया गया था, इस पर कलेक्टर ने मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता की सराहना की।*
*कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा ने इससे पूर्व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के वनरेबल मतदान केंद्रों प्राथमिक शाला फ्रेजरपुर, प्राथमिक शाला जाटम, प्राथमिक शाला नानगुर मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया*

Express MPCG