5 वर्षीय बालक की बरकई भवरडींग नदी में डूबने से हुई मौत

,

भरत भारद्वाज

फरसगांव – आज 29 अक्टूबर रविवार को कोण्डागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पासंगी प्लाटपारा निवासी 5 वर्षीय बालक सत्यजीत पटेल पिता शेखर पटेल की बरकई भवरडींग नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है । बताया जा रहा है की पांच वर्षीय बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था उसी दौरान यह घटना घटी । परिजनो की सूचना और स्थानीय ग्रामीण और फरसगांव पुलिस के द्वारा 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नदी से खोजकर निकाला गया । फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है ।

Express MPCG