अलर्ट मॉड में बस्तर पुलिस विधान सभा चुनाव को लेकर # शहर के चप्पे-चप्पे में और ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा है फ्लैग मार्च # फ्लैग मार्च में बस्तर पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ, आरपीएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी के जवान हैं शामिल # चुनाव से संबंधित जरूरी प्रशिक्षण प्रदान किया गया पुलिस जवानो को # शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराना है उद्देशय

अभिषेक अवस्थी

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीना के नेतृत्व में बस्तर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसके लिए पुलिस की तरफ से सभी उपाय किए जा रहे हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी डर व भय के निष्पक्ष और निर्भीक रुप से कर सकें, इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी माकूल प्रबंध किए जा रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के द्वारा बस्तर पुलिस के जवान और सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएसएफ एवं आरपीएफ के जवानों को चुनाव से संबंधित जरूरी प्रशिक

Express MPCG