पुरानी जमीन विवाद को लेकर पीडिता को जान से मारने की नियत से लोहे की टंगिया (कुल्हाडी) से सिर पर मारकर फरार होने पर थाना कोरर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार

कांकेर@यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

पुरानी जमीन विवाद को लेकर पीडिता को जान से मारने की नियत से लोहे की टंगिया (कुल्हाडी) से सिर पर मारकर फरार होने पर थाना कोरर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शंकर मरकाम उम्र 50 वर्ष आज कोरर थाना में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी पीलाराम कोरेटी निवासी किशनपुरी द्वारा लोहे की टंगिया (कुल्हाडी) से पुरानी जमीनी विवाद व घर बाडी को तोड़ने की बात पर गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की नीयत से टंगिया से मेरे पत्नि रमशीला मरकाम के सिर पर वार कर फरार हो गया जिससे मेरे पत्नि वही पर बेहोश होकर गिर गयी कि रिपोर्ट पर से थाना कोरर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 08/2023 धारा 294,506,307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना कोरर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी पीलाराम कोरेटी उम्र 45 वर्ष साकिन किशनपुरी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध स्वीकार एवं अपराध कबुल करने पर आरोपी को समक्ष गवाहन के दिनांक 21.01.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पेश किया गया।

Express MPCG