कोंडागांव NH-30 सुकुरपाल में पुल के नीचे पलटी महेंद्रा बस, नहीं हुई कोई जनहानि

फागु यादव

कोंडागांव – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकूरपाल नेशनल हाईवे 30 में बीती रात जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस पुल के नीचे पलट गई है। इस हृदयविदारक घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट आई है वहीं कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए है। जिन्हें कोंडागांव पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दे कोंडागांव थाना क्षेत्र में यह दूसरी घटना है जब एक यात्री बस दुर्घटना की शिकार हुई है इसके पूर्व 21 अक्टूबर को पायल ट्रेवल्स की यात्री बस नारंगी नदी के समीप घटना की शिकार हुई थी जिसमें 14 लोग घायल हुए थे वहीं दो लोगो को गंभीर चोटें लगी थी। कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव से मिली जानकारी अनुसार शुकुरपाल NH30 में हुई बस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई है।

Express MPCG