
कोंडागांव @ भरत भारद्वाज
*लाखो की मोबाइल चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत तीन बालक को बड़ेडोंगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*चोरी किए गए लाखों की मोबाईल को 04 घण्टे के भीतर किया बरामद*
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं, पुलिस ने 04 घंटे के अंदर ही लाखो के मोबाइल की चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत तीन बालक को गिरफ्तार किया है ।
बड़ेडोंगर थाना से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र साहू निवासी हिर्री ने थाना आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके द्वारा बड़ेडोंगर में संचालित मोबाईल दुकान से किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर दुकान से 26 नग मोबाईल , मोबाईल एसेसिरीज , स्पीकर्स , हैडफोन , नेकबैण्ड , चार्जर केबल सहित कुल मशरूका 278350 रूपये का सामान चोरी कर लिया गया है ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित किया गया और मौके पर जाकर पूछताछ की गई साथ ही नगर के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया ।
मुखबीर सूचना पर संदेहियों के बारे में सूचना मिलने पर संदेही से पूछताछ की गई , जिसमे तीन बालक को पकड़ा गया । पकड़े गए तीनों बालक विधि से संघर्षरत बालक निकले , तीनो ने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया , उनके पास से 22 नग मोबाईल एवं अन्य मोबाईल एसेसरीज स्पीकर्स – 11 , ईयरफोन नेकबैण्ड 08 आदि बरामद किया गया ।
जिन्हें अभिरक्षा में लाकर बाल न्यायालय कोण्डागांव पेश किया जाएगा ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़ेडोंगर निरीक्षक ओंकार दीवान व स्टाफ एवं क्राईम टीम प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव, सोमनाथ नेताम व स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
