कोंडागांव प्रेसक्लब एंड मीडिया फेडरेशन ने स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर में रैली निकाल कर लोगो को मतदान के लिए किया प्रेरित

फागु यादव

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए रविवार को प्रेसक्लब एंड मीडिया फेडरेशन के पत्रकारों ने साप्ताहिक बाजार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। आपको बता दे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में संपूर्ण कोंडागांव जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम में अपना योगदान देते हुए पत्रकारों ने स्वप्रेरणा से स्थानीय साप्ताहिक बाजार में गांव गांव से पहुंचे ग्रामीणों के बीच स्वीप कार्यक्रम चलाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रेस क्लब एवं मीडिया फेडरेशन के अध्यक्ष इसरार अहमद के नेतृत्व में साप्ताहिक बाजार में हर वर्ग एवं हर उम्र के मतदाता को जोड़कर उत्साहित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने दूर दराज से आए ग्रामीणजनों के साथ शत प्रतिशत मतदान करने एवं लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी पत्रकारों के साथ विभिन्न दुकानों के संचालक, ग्राहक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Express MPCG