योगेंद्र सिंह बैस
आपको बता दे की दुर्ग जिले में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है मतदान के पहले ही अवैध शराब की खपत को लेकर दुर्ग पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस को मुखबिर से पता चला कि भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में महाराष्ट्र पासिंग एक ट्रक खड़ा है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी और घेराबंदी करते हुए ट्रक को दबोचा और ड्राइवर से पूछताछ की पहले तो ड्राइवर ने टालमटोल करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जब शक्ति भारती तब ड्राइवर ने ट्रक के लोरी को खोलकर दिखाया जिसमें लगभग 200 पेटी अवैध शराब ट्रक में भरा हुआ था पुलिस ने तत्काल ड्राइवर को हिरासत में ले लिया पूछताछ और विवेचना जारी है फिलहाल शराब कौन सी पार्टी की है किसके कहने पर शराब महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आई थी और कहां शराब को डंप किया जाना था इन सभी सवालों को जवाब पुलिस ड्राइवर से पूछ रही है ।

