खेल

जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोण्डागांव की बालिकाओं को मिला सिल्वर मेडल, राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

रिपोर्टर – फागु यादव

जिला मुख्यालय कोंडागांव

7000467476

 

जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोण्डागांव की बालिकाओं को मिला सिल्वर मेडल, राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

 

कोंडागांव / बागबाहरा में आयोजित एक दिवसीय जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोण्डागांव की बालिकाओं ने सिल्वर मेडल अपने नाम करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 14 अक्टूबर को मिली जानकारी अनुसार कोण्डागांव की सावित्री मंडावी ने रिकर्व वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है वहीं इंडियन राउंड में सुशीला नेताम द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया है।

इन दोनों बालिकाओं का चयन 15 नवंबर 2023 से 22 नवंबर 2023 तक भरतपुर राजस्थान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है। इस अवसर पर आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल एवं तिरंदाजी प्रशिक्षक त्रिलोचन महंता एवं सिपाही व प्रशिक्षक धर्मपद किस्कू द्वारा हर्ष जाहिर किया गया है। वहीं आईटीबीपी के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह एवं कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गयी है।

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!