छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में कांकेर जिले ने प्राप्त किया सर्वाधिक पदक

कांकेर, @यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में कांकेर जिले ने प्राप्त किया सर्वाधिक पदक

 

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन रायपुर में किया गया था। छत्तीसगढ़िया पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आयोजन छः चरणों में किया गया, जिसमें प्रथम चरण राजीव युवा मितान क्लब स्तर से लेकर अंतिम चरण राज्य स्तर का आयोजन किया गया।

      खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि कांकेर जिले से सबसे अधिक प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। कांकेर जिले के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये पूरे राज्य में सर्वाधिक पदक हासिल कर कांकेर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किये है। खेल मंत्री उमेश पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कृत किया। उक्त प्रतियोगिता को महिला, पुरूष वर्ग के आधार पर 03 आयु वर्गो में बाँटकर छत्तीसगढ़िया पारम्परिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया था।

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता 2022-23 रायपुर में खेल विधाओं को तीन आयु वर्गो 0-18 वर्ष, 18-40 वर्ष एवं 40 से अधिक महिला, पुरूष वर्ग के आधार पर बाँटा गया था, जिसमें कांकेर जिले से सबसे अधिक प्रतिभागी सम्मिलितत हुए। उक्त प्रतियोगिता में कांकेर जिले से सबसे कम आयु की प्रतिभागी कुमारी खेमेश्वरी कोड़ोपी ने फुगड़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं सबसे अधिक आयु के खिलाड़ी नीरसिंह तुलावी ने गेड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता 2022-23 में 0-18 महिला वर्ग फुगड़ी में द्वितीय स्थान खेमेश्वरी कोड़ोपी, गेड़ी दौड़ में तृतीय स्थान मोनिका निषाद, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान तारणिका तेता, लम्बी कूद में प्रथम स्थान तारणिका तेता, कबड्डी में तृतीय स्थान हेमलता कंवर एवं साथी, 0-18 पुरूष वर्ग में भौंरा में तृतीय शिवम ठाकुर, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान तुषार तेता, लम्बी कूद में तृतीय स्थान तुषार तेता, 18-40 महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान योगिता मरकाम, लंगड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान खिलेश्वरी एवं साथी, 18-40 पुरूष वर्ग गिल्ली डंडा में प्रथम स्थान प्रदीप एवं साथी, कबड्डी पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान प्रीतम दर्रो एवं साथी, 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग फुगड़ी में तृतीय स्थान गंगावती प्रधान, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान जयंती मण्डावी, लम्बी कूद में प्रथम स्थान श्यामबाई गावड़े, पिट्ठुल में प्रथम स्थान शारदा निषाद एवं साथी, संखली में तृतीय स्थान बसंती राणा एवं साथी, लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान हेमन्तीन जैन एवं साथी, 40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग गेड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान नीरसिंह तुलावी, भौंरा में प्रथम स्थान रामदयाल सलाम ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में कांकेर जिले के सभी विजेता खिलाड़ियों तथा कोच मैनेजर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए संसदीय सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, अपर कलेक्टर एस.अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर सी.एल.ओट्टी, दल प्रबंधक भूषण शर्मा, व्यायाम अनुदेशक देवीसिंह कृषान, लोकधर नागवंशी, मनोज वैष्णव, जंगलूराम मंडावी ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिये है।

Express MPCG