फागू यादव

कोंडागांव जिला सहित बस्तर संभाग की समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही कर समस्याओं के निदान हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोंडागांव के द्वारा 3 अक्टूबर को नगर में सरकार एवम प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गई। वहीं राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दे विगत दिनों सीपीआई कोंडागांव के संभावित प्रत्याशी के ऊपर कथित तौर पर राजनीतिक दलों के द्वारा प्रायोजित जानलेवा हमला किया गया जिसको लेकर सीपीआई ने कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के दौरान कांग्रेस के बस्तर बंद के आह्वान को लोकतंत्र की हत्या बताया। साथ ही नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध किया।
