फागू यादव
आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कोंडगाँव जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी अपने अपने संस्थानों में रैली एवम विविध कार्यक्रम आयोजित किए है। वहीं इसी कड़ी में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य एन के नायक के मार्गदर्शन पर छात्र छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नगर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया है। इस दौरान एनसीसी एवम एनएसएस के छात्र छात्राओं ने बस स्टेंड, गांधी चौक एवम स्कूल परिसर के आस-पास साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया। स्वच्छता जागरूकता रैली के दौरान मुख्य रूप से एन.सी.सी. अधिकारी राजेश पांडेय एवं कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर नेताम, संस्था के वरिष्ठ व्याख्यात जयंत कुमार मजुमदार, पीटीआई बी जॉन, राधेश्याम मांझी, श्रीमती ममता लकड़ा, गुमान सिंह पोटाई, शिवचरण मण्डावी, लक्ष्मण पोयाम, परतु राम नामदेव एवम सुश्री रेखा ठाकुर उपस्थित रहे।।
