स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कोंडागांव पुलिस द्वारा किया गया श्रम दान, कोंडागाँव पुलिस ने मनाया स्वछता पखवाड़ा

फागु यादव

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व में दिनांक 01-10-2023 को कोंडागाँव पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन, पुलिस थानों, एवं अन्य भवनों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर परिसर के उद्यान तथा पार्किंग स्थल की साफ-सफाई की गई, परिसर में उगे झाड़ियों के साथ ही सुखे पत्ते, पन्नियां और कागज के कचरों की सफाई भी की गई। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के द्वारा पुलिस थानों एवं अन्य परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भुनेश्वरी पैकरा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उत्साह के साथ परिसर की साफ-सफाई की।

Express MPCG