कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कोंडागांव मुख्यालय में नवनिर्मित नवीन जिला स्तरीय यादव समाज भवन का किया लोकार्पण

फागु यादव

कोंडागांव जिला मुख्यालय के अंतर्गत चिकलपुटी पुलिस लाइन के समीप यादव समाज का मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा 20 लाख की लागत से बनी नवीन जिला स्तरीय यादव समाज भवन का कैबिनेट मंत्री सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम द्वारा 1 अक्टूबर को भवन का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल हेतु भूमि पूजन किया गया। साथ ही राउत नाचा के बालिकाओं का कला देख विधायक के द्वारा भेंट भी दिया गया। इस कार्यक्रम में यादव समाज के संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय मुख्य प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ व क्षेत्र के पदाधिकारी व यादव समाज के सदस्य गण मौजूद रहे।इस अवसर पर यादव समाज के द्वारा 1 अक्टूबर को अंर्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर समाज के वृद्ध जनों का सम्मान भी किया गया।

Express MPCG