फागु यादव
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत नगर पालिका ऑडिटोरियम हॉल में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसमे नगर के तथा ग्रामीण इलाको के सैकड़ो वृद्धजन शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ जानो का श्रीफल व साल भेंट कर सम्मान भी किया गया। आपको बता दे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती वर्षा यादव, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष झुम्कुक लाल दीवान, कोंडागांव जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मांडवी, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के निशक्तजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। वहीं उनका स्वास्थय परीक्षण करते हुए उन्हें जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
