अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर क्षेत्र के वृद्धजनों का हुआ सम्मान,SDM ने सेक्टर व घर जाकर किया सम्मान

भरत भारद्वाज

फरसगांव – 01 अक्टूबर राविवर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर फरसगांव क्षेत्र में सभी सेक्टरो में कार्यक्रम आयोजन कर वृद्धजनों का सम्मान किया गया । फरसगांव एसडीएम अनिकेत साहू ने खुद सेक्टरों में पहुचकर वृद्धजनों मतदाताओ को साल भेट कर सम्मान किया यही नही जो बुजुर्ग सेक्टर तक नही आ पाए उन वृद्धजनों को उनके घर जाकर सम्मान किया गया ।

एसडीएम अनिकेत साहू ने कहा कि सत्य प्रतिशत मतदान के सभी का सहयोग रहना जरूरी है । जिसमे युवाओ के साथ बुजुर्गों का भी योगदान रहता है । बुजुर्गों के द्वारा अलग अलग समय मे अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान करते हैं। कही न कही लोकतंत्र को मजबूत करने में बुजुर्गों की सहभागिता अहम है । जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसी लिए 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है और बुजुर्गों का सम्मान किया जाता है । इसीलिए परस गांव क्षेत्र के सभी सेक्टरों में 80 आयु से अधिक के बुजुर्गों का साल भेंट कर सम्मान किया गया । इस दौरान फरसगांव तहसीलदार डॉक्टर जय कुमार नाग भी उपस्थित रहे ।

Express MPCG