मुस्लिम समाज ने मनाया ईद मिलादुन्नबी पर्व, नगर में निकाला जुलूस,जगह जगह हुआ स्वागत

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर में 28 सितम्बर गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के मुख्य मार्गो में जुलूस निकाला गया,इस दौरान पैगंबर मोहम्मद के उदघोष भी लगाए गए । इस पर्व को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा नगर के मस्जिद परिसर के साथ नगर के मुख्य मार्ग को लाइट से सजाया गया ।

नगर के मुस्लिम समाज के सदर फिरोज मेमन ने बताया कि मुस्लिम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का विशेष पर्व माना जाता है. इस्लाम धर्म के संस्थापक और अल्लाह के दूत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म इसी दिन हुआ था,जिसे ईद मिलाद-उन-नबी के रुप में मनाया जाता है । समाज के लोग सबसे पहले मस्जिद में एकत्रित हुए, जिसके बाद युवा, बच्चों ने हाथों में नवी का झंडा और तिरंगा झंडा लेकर नगर में जुलूस निकाला गया । जुलूस का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। साथ ही मुस्लिम समाज और हिन्दू समाज के लोगो द्वारा जगह जगह स्टॉल लगाकर जूस,बिस्किट,पानी बाँटा गया ।

Express MPCG