भरत भारद्वाज
फरसगांव – नगर के सार्वजनिक उत्सव गणेश समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर अस्प्ताल चौक में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई है । भक्तो के द्वारा सुबह शाम भगवान गणेश की पूजा की जा रही है । वही 28 सितम्बर गुरुवार समिति द्वारा हवन पूजन किया गया। जिसके बाद शाम को फरसगांव नगर के यूथ स्पोर्ट क्लब(वायएससी) के द्वारा भंडारे का आयोजन कर भक्तो को प्रसाद के रूप में खिचडी का वितरण किया गया। समिति द्वारा आज रात में बच्चों के लिए रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है । समिति के लोगो ने बताया कि 29 सितम्बर शुक्रवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा और 30 सितम्बर शनिवार को मांदरी नृत्य और डीजे धुन में नाचते कुदते नगर भ्रमण कर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा ।
*थाने में किया गया भंडारे का आयोजन-*
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फरसगांव थाना में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई है, पुलिस के जवानों को पुलिस परिवार के द्वारा 28 सितंबर को हवन पूजन के पश्चात शाम को भंडारा का आयोजन कर भक्तो व राहगीरों को खीर पूड़ी का वितरण किया गया । 29 सितंबर को पुलिस व थाना परिवार के लोगों के द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा ।
