कोंडागांव नगर में धूम धाम से मनाया गया जश्ने मिलाद उन नबी, नगर में जुलूस निकाल कर मुस्लिम समुदाय ने मांगी अमन चैन की दुआ

फागु यादव

आपको बता दे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समुदाय द्वारा 28 सितंबर को पैगंबर साहब का जन्म दिवस कोंडागांव मुस्लिम समाज के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिसमें कोंडागांव जामा मस्जिद से जुलूस निकाल कर पूरे शहर में गस्त करते हुए वापस जामा मस्जिद में पहुंचकर परचम कुशाई की गई। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद समीम रिजवी द्वारा परचम कुशाई कर देश के लिए अमन, शांति और देश की तरक्की की दुआ मांगी गई तथा एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने ईद की बधाई दी। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन, सचिव इरशाद खान, हाजी उमर मेमन, मोहम्मद शकूर खान, सैयद हाजी कादर, इमरान मेमन एवम इसरार अहमद सहित समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Express MPCG