फागु यादव
कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बवई में पिछले 20 सालों से ग्रामीणों की पक्की सड़क की मांग रही है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्रीय विधायकों एवं सांसदों को मौखिक रूप से सड़क की मांग भी की गई थी। जिसे अब तक शासन-प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया। वहीं पक्की सड़क की मांग को लेकर ग्राम पंचायत बवई के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही उनके क्षेत्र के जीवनदायनी जंगल में अन्य पंचायत के लोगो के द्वारा पेड़ो की कटाई की जा रही है जिसके लिए वन विभाग से CPT तार से घेरा लगाने की मांग भी की गई। आपको बता दे बवई पंचायत के ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने की सूरत पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए मतदान नही करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है।
