विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर कोंडागांव पशु चिकित्सालय में आयोजित हुई निशुल्क एंटीरेबीज टीकाकरण सह जागरूकता कार्यक्रम

फागु यादव

आपको बता दे आज 28 सितंबर को पूरे विश्व में वर्ल्ड रेबीज डे मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर को कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक शिशिरकांत पांडे के नेतृत्व में निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। आपको बता दे इस कार्यक्रम के दौरान नगर के कुत्तों का निशुल्क टीकाकरण किया गया। वहीं क्षेत्र की जनता से अपील की गई की अपने पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराए। इसके साथ ही पशु चिकित्सालय में अभियान के तहत नगर में घूम रहे आवारा कुत्तों का बधियाकरण भी किया जा रहा है।