फागु यादव
आपको बता दे कल दोपहर कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चारगांव डेम में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पाई गई थी। जो नारंगी नदी में कहीं से बह कर आई थी। ग्रामीणों की सूचना पर कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई थी वहीं उनकी उपस्थिति में लाश को नदी से बाहर निकाला गया। 28 सितंबर को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद यादव से मिली जानकारी अनुसार मृत व्यक्ति नगर के मरारपारा का निवासी है। वहीं उनकी पहचान रामलाल यादव पिता सुकलु यादव उम्र 34 वर्ष के रूप में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक के शव के विक्षित होने के कारण उसे फॉरेंसिक जांच हेतु मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है। वहीं कोंडागांव पुलिस ने बताया की मृतक की मौत होने के पुष्टि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कर पाना संभव है।
