ग्राम पतोडा में विधायक संतराम नेताम ने 63 हितग्राहियों को किया वन अधिकार पट्टा का वितरण

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम द्वारा फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पतोड़ा में विशेष शिविर लगाकर 63 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र का वितरण किया गया । यह पत्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली। वहीं हितग्राहियों ने इसके लिए सीएम भूपेश बघेल व विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद भी दिया है। इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने सभी हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का महत्व बताते हुए शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। छ.ग विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कहा कि भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन के सहयोग से फरसगाँव विकासखंड के कुल 63 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा व ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया है। तत्पश्चात विधायक संतराम नेताम ग्राम पतोड़ा में नवनिर्मित गोटूल गुड़ी भवन का लोकार्पण भी किये।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप, पार्षद विजय लांगड़े, दिनेश जायसवाल सहित स्थानीय कॉंग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय सरपंच, ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG