कोंडागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 195 केंद्रों में आयुष्मान भवः के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, 4000 से अधिक मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

फागु यादव

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह के निर्देशानुसार कोंडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा जिले वासियों को विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। जिसके तहत कोंडागांव स्थित पीएससी सहित जिले के 195 स्वास्थ्य केंद्रों में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। इन मेलों के द्वारा अब तक सभी विकास खंडों में 4000 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा चुका है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने 27 सितंबर को जानकारी देते हुए बताया की आयोजन के दौरान 29 आयुष्मान कार्ड निर्माण कराया गया है। वहीं जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था जिसमे सीआरपीएफ 188 बटालियन कोंडागांव द्वारा 8 यूनिट ब्लड, आइटीबीपी कोंडागांव द्वारा 16 यूनिट ब्लड तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 यूनिट ब्लड डोनेशन किया गया। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मानव अंगदान के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई।