फागु यादव

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवक मुकेश पोयाम और सलीना नेताम राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस सम्मान समारोह में सम्मानित हुए। जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक ही इकाई के दो स्वयंसेवकों को एक ही सत्र में राज्यस्तरी श्रेष्ठ रासेयो का सम्मान मिला है। यह निश्चित ही महाविद्यालय ,जिला तथा विश्वविद्यालय के लिए गौरवशाली पल है। जिला संगठक ने यह भी बताया कि यह लगातार तीसरा साल है गुंडाधुर महाविद्यालय के स्वयंसेवक राज्यस्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये वे स्वयंसेवक है जो हमेसा अपने निजी कार्यों को छोड़कर भी महाविद्यालय के कार्य हो या सामाज सेवा जैसे रक्तदान हो या यातायात जागरूकता हो या फिर जिला प्रशासन के साथ कंधो से कंधा मिलाकर काम करते है।
