फरसगांव अस्प्ताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, युवाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

भरत भारद्वाज

फरसगाँव – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 25 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया । तो वही समाचार संकलन करने गए कोंडागाँव प्रेस क्लब के सदस्यों ने भी रक्तदान किया । इस रक्तदान शिविर में फरसगांव एसडीएम अनिकेत साहू के द्वारा रक्तदाओं को प्रशस्ति पत्र भी दिये गए । सभी रक्तदाताओं को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जूस और फल भी दिए गए।

वही रक्तदाताओं ने कहा की रक्तदान से ज्यादा अनमोल योगदान कुछ और नहीं हो सकता, क्योंकि यह मानव जीवन की रक्षा करता है। रक्तदान न सिर्फ दूसरों की जिंदगी बचाता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायी माना गया है। इससे जुड़ी भ्रांतियों को मिटाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

*बीएमओ ने बताया रक्तदान का महत्व*

बीएमओ डॉक्टर ज्योतिमयी प्रभावती ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा रक्तदान महादान है। आपका दान किया गया रक्त न जाने कितनों को जीवन देगा। कितनों के लिए जीवन दायनी साबित होगा। रक्तदान से किसी को डरने की आवश्यकता नही है। किसी भी तरह की कोई कमजोरी नही आती, अपितु आप के दान से किसी को जीवन अवश्य मिलेगा।

इस दौरान बीएमओ ज्योतिमयी प्रभावती, डॉ शैलेन्द्र भोयर, बीपीएम चेतन चौहान, ब्लड सेंटर काउंसलर गीता विश्कर्मा, एमएलटी संदीप नेताम, राजेश कुमार नाईक, हितेश कुमार नेताम, नरेन्द्र कोमरे, मनोज़ नेताम, धीरेंद्र मरकाम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Express MPCG