गणेश पंडालो में हुआ भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आनंद

भरत भारद्वाज

फरसगांव – गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर क्षेत्र में जगह जगह पंडालो भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई है । भक्तो के द्वारा सुबह शाम भगवान गणेश की पूजा की जा रही है , साथ ही गणेश समिति द्वारा कई प्रकार के आयोजन रामायण,भगवान की झांकी,मानसगान कार्यक्रम करवा रहे हैं । वही भक्तो के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया । फरसगांव नगर के गांधी चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा भंडारे आयोजन कर भक्तो को प्रसाद के रूप में खिचडी का वितरण किया गया। वही रांधना रोड में स्तिथ राजपूत कॉलोनी वासियो द्वारा गप्पू बाफना दुकान में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई है , गप्पू बाफना के द्वारा रविवार को भंडारे में हलवा का वितरण किया गया, सोमवार को कोमल राजपूत ,भारत राजपूत के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमे साप्ताहिक बाजार में आने वाले सभी राहगीरों को प्रसाद के रूप में खीर पूड़ी का वितरण किया गया । भंडारे में पहुचकर भक्तो ने प्रसाद ग्रहण कर आंनद लिया ।