यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर–
नवरात्र में गरबा को लेकर कांकेर शहर में पिछले कुछ वर्षो से उमंग और उत्साह में खासी वृद्धि देखने को मिली है। इसी संदर्भ में कांकेर में गरबा का वृहद आयोजन वर्ष 2019 से रास गरबा कांकेर की समिति द्वारा किया जा रहा है जिसको क्रमबद्ध तरीके से इस वर्ष भी नया कम्युनिटी हॉल में करने का आयोजन तय किया गया है। 25 सितंबर से पोस्ट ऑफिस के पीछे स्थित नया कम्युनिटी हॉल में कांकेर एवं धमतरी के पारंगत प्रशिक्षकों द्वारा कांकेर क्षेत्र के सभी आयु,वर्ग के लोगों को गरबा के विभिन्न गीतों में सभी स्टेप्स पर प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाना समिति ने तय किया है। आगामी नवरात्रि में समिति द्वारा नया कम्युनिटी हॉल के ग्राउंड में वृहद आयोजन 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक किया जाना है जिसमें प्रतिभागी बनने के लिए पंजीयन करवाने हेतु जैकी आहूजा,बंटी रामानी, ममता प्रसाद,नेहा आहूजा,वनिक पिल्लई,साहिल मोटवानी,करण देवनानी एवं स्वाति पट्टावी से संपर्क किया जा सकता है।
