माओवादियों द्वारा मनाया जा रहे स्थापना दिवस को लेकर सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

माओवादियों द्वारा मनाए जा रहे स्थापना दिवस को लेकर सुरक्षा बलो को अलर्ट किया गया है 21 सितंबर से 28 सितंबर तक माओवादी अंदुरुनी इलाक़ो मे स्थापना दिवस मनाएंगे इस दौरान माओवादी अंदुरुनी इलाक़ो मे बैठक व सभा का आयोजन कर ग्रामीणो को एकत्र करेंगे साथ ही माओवादी सरकार के विरुद्ध बड़ी रणनीति भी तैयार करेंगे.वंही माओवादियों द्वरा स्थापना दिवस को लेकर बस्तर आई जी ने सुरक्षा बलों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है बस्तर आईजी ने कहा कि माओवादियों के संगठन लगातार कमजोर हो रहा हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए भोले भाले आदिवासीयो को बहला फुसलाकर जबर्दस्ती बैठक करने के लिय जोर देते हैं और ग्रामीणो को परेशान करते है माओवादीयो के विकास विरोधी चेहरा को जनता जान चुकी हैं और उनसे दूर हो रही है जनता अब सरकार और पुलिस के साथ है और यही कारण हैं कि अंदुरुनी इलाको मे विकास कार्यों से जनता लगातार जुड़ रही हैं माओवादियों अपने स्थापना दिवस व बंद काल मे जनता को परेशान करती हैं लेकिन सुरक्षा बल इनके सभी गतिविधियो पर नजर बनाए रखी हुई है वही स्थापना दिवस को देखते हुए बस्तर आई जी ने जिले के..सभी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के दिये निर्देश जारी किए गए है।