क्षेत्र मे दिखा परिवर्तन यात्रा का असर* *राजीव मितान के 200 लोगो ने थामा कमल का दामन भाजपा के प्रति जताई अपनी जताते

दीपक विश्वकर्मा


छत्तीसगढ़ की पूर्वर्ती सरकार ने प्रदेश को संवारा, प्रदेश की उन्नति के लिए सबका साथ सबका विकास का ध्येय लेकर कार्य किया। तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 5 साल की कांग्रेसी कुशासन में छग का विकास ठप पड़ गया है। वंही प्रदेश की जनता भ्रष्ट एवं लाचार सरकार से त्रस्त हैं। चारो तरफ अराजकता, भ्रष्टाचार का माहौल है। तथा प्रदेश मे भाजपा के बढ़ते ग्राफ एवं मनेन्द्रगढ़ विधान सभा मे विगत दिनों परिवर्तन यात्रा से प्रभावित हो ,भारतीय जनता पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन मे तथा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व मे 23 सितंबर को हसदेव मंडल के ग्राम नारायनपुर,भौता, छिपछिपी, मे बैठक सम्पन्न हुई जिसमे राजीव मितान समिति के 200 ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति,व सिद्धांतो से प्रभावित हो भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। उक्त बैठक मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयलाल टेकाम, मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, पुन्नी लाल यादव, नरायणपुर के पटेल एवं पूर्व सरपंच उपसरपंच तथा भाजपा के चिन्ता यादव, संदीप, शिव देवांगन, बुधराम कुर्रे, अविनाश सिंह ,छिपछिपी सरपंच राम सिंह नेताम, उदयसिंह, बेन सिंह, हृदय सिंह, पुष्पराज सिंह, विनोद टेकाम ,सेम सिंह, संतोष तिवारी, छत्रपाल बूथ सचिव, सहित काफी संख्या मे महिलाये एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Express MPCG