खुटडोबरा के ग्रामीणों का सड़क की मांग को लेकर फूटा गुस्सा, कच्ची सड़क में धान रोप कर जताया सरकार के खिलाफ विरोध

फागु यादव

आपको बता दे कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत करंजी के खुटडोबरा गांव में ग्रामीणों का एक अनोखे विरोध प्रदर्शन की तस्वीर सामने आई है। जहां ग्रामीणों ने दलदल नुमा कच्ची सड़क पर धान रोप कर शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। 24 सितंबर को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर बसे खुटडोबरा गांव जहां के ग्रामीणों ने लंबे समय से पक्की सड़क बनाने की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की थी। इसके बावजूद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही है। वही जिले में हो रहे बारिश के चलते सड़क दलदल में तब्दील हो चुका है। जिसे लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया तथा उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए दलदल नुमा कच्ची सड़क में धान रोप कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बताया की इस सड़क पर रोजाना सैकड़ो ग्रामीण समेत स्कूली बच्चे आना-जाना करते हैं जिन्हें खराब कच्ची सड़क के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।